रिपोर्ट चारोंधाम मिश्रा दावथ रोहतास बिहार
दावथ ( रोहतास )लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत" स्वच्छता ही सेवा" 15 सितंबर से 2 अक्टूबर से तक मनाया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को प्रखंड दावथ परिसर स्थित मनरेगा सभा कक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें सभी पंचायत के मुखिया पंचायत सचिव एवं स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्विनी ने जानकारी देते हुए बताया की दावथ प्रखंड अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु चयनित है एवं स्वच्छता संबंधित कार्य प्रतिदिन संचालित हो रहा है। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सभी पंचायत में बृहद पैमाने पर साफ सफाई रैली बैठक इत्यादि लगातार कर लोगों को अभियान से जोड़ा जा रहा है। प्रखंड समन्वयक पंकज किरण ने बताया कि दो अक्टूबर 2023 को प्रातः 10:00 बजे संपूर्ण भारत में एक साथ स्वच्छता से संबंधित विभिन्न कार्य बैठक, नुक्कड़ नाटक, साफ-सफाई, इत्यादि किए जाएंगे। सभी पदाधिकारी मुखिया गण कर्मचारी स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने प्रखंड परिसर में झाड़ू लगाकर इस अभियान का आगाज किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्विनी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी काशीनाथ सिंह, पंचायत सचिव कुंज नारायण सिंह, स्वच्छता समन्वयक पंकज किरण,मुखिया राधा मोहन सिंह, धनजी शर्मा,संजय कुमार सिंह, चंदन कुमार यादव, मुखिया प्रतिनिधि उमेश कुमार सिंह , सहित तमाम कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वही एक भी महिला मुखिया कार्यक्रम में भाग नहीं ली।