पीएम मोदी के जन्मदिन लेकर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के बीच किया गया फल वितरण


रोहतास नोखा से मटु कुमार की रिपोर्ट 

नोखा(रोहतास)सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गरीब सेवा कार्यकम को लेकर आज दिनांक 20/09/2023 को भारतीय जनता पार्टी नोखा नगर मंडल अध्यक्ष मनोज चंदेल एवं नोखा ग्रामीण अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में भारत के यशस्वी लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन सेवा भाव के रूप में नोखा नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगियों के बीच फल वितरण किया गया। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को दीर्घायु होने की कामना की गई। 

कार्यकर्म में मुख्य रूप से जिला मंत्री संध्या श्रीवास्ताव, नोखा विधान सभा संयोजक सह 

अति पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चौहान, भाजपा नेता जवाहर चौरसिया,सोशल मीडिया सह संयोजक कौशल श्रीवास्तव, सोशल मीडिया विधान सभा संयोजक कृष्ण कुमार लाल, पूर्व मुखिया बिंदेश्वरी सिंह, रामप्रवेश गुप्ता, पूर्व मुखिया मालाबाबु शर्मा बजरंगी कुमार, सोशल मिडिया नोखा विधान सभा सह संयोजक मोनू कुमार, सोशल मिडिया संयोजक नोखा नगर धनजी गुप्ता सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रमेश चौहान ने कहा कि यशश्वी प्रधानमंत्री गांव गरीब किसान मजदूर के कल्याण के साथ साथ महिला सशक्तिकरण पर भी हमेशा से ध्यान रहा है। जिसका ताजा उदाहरण संसद में महिला विल विधेयक का प्रस्ताव लाकर प्रधानमंत्री जी ने महिलाओ को अपने जन्मदिन पर महिलाओ को सौगात दिया। जिसके लिए हम सभी प्रधानमंत्री जी को दीर्घायु होने की कामना करते हैं।

नगर अध्यक्ष मनोज चंदेल ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 17सितंबर से 2अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रमों पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी राष्ट्र की जनता की सेवा के लिए बने हैं। और हम सभी कार्यकर्त्ता उनके द्वारा चलाए जा रहे गरीब कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत घर घर आयुष्मान कार्ड को ज्यादा से ज्यादा बनाने का काम करेंगे। 

ग्रामीण अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का राष्ट्र के प्रति कर्तव्य ही सेवा है। और हम सभी उनका जन्मदिन गरीबों की सेवा भाव के रूप में कार्य करके उनके यश्श्वी होने की कामना करते हैं।

Post a Comment

Type you comments here!

Previous Post Next Post