रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट
आज दिनांक 24.9.23 को प्रधानमंत्री मोदी जी के बुद्ध105 वी मन की बात नोखा ग्रामीण मंडल के बूथ संख्या 100 ग्राम बभनपुरवा में बूथ अध्यक्ष कामाख्या पांडे के आवास पर कार्यकर्ताओं द्वारा सुनी गई।
मन की बात कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष कामाख्या पांडे,जिला महामंत्री विजय सिंह,नोखा ग्रामीण अध्यक्ष अनिल सिंह,नोखा ग्रामीण प्रभारी रमेश चौहान,जितेंद्र पांडे,वार्ड सदस्य नागेंद्र प्रसाद,सतदयाल प्रसाद,रामेश्वर प्रसाद,गोरख प्रसाद,रजनीश पांडे,प्रिंस पांडे,सिकंदर चौहान,कैलाश पांडे,मनंजय पासवान,सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिला महामंत्री विजय सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 105 वी मन की बात में विशेष रूप से चंद्रयान का भारतीय से विशेष लगाव रहा है और भारत मंडपम G 20 सम्मेलन के बाद भारत पूरे विश्व में सेलिब्रेटी हो गया है साथ ही साथ मोदी जी ने भारत में शिक्षा सेवा का साधन ,भारत में विश्व धरोहरों की संख्या में इजाफा, बाघों की संख्या में बढ़ोतरी,और 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर खादी के सामानों को खरीदने की अपील करते हुए जर्मनी गायिका कैशमी जो भारतीय संगीत की दीवानी है की भी प्रशंसा की।