रोहतास से संवाददाता धर्मेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट
रोहतास:- खबर रोहतास जिले के बिक्रमगंज से है, जहाँ बिक्रमगंज प्रखंड मुख्यालय पर कार्यालय में घुसकर कर्मियों के साथ मारपीट किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि प्रखंड मुख्यालय पर इससे पूर्व में भी कई बार कर्मियों व अधिकारियों के साथ भी मारपीट किया गया है । विगत कुछ ही दिन पूर्व प्रखंड प्रमुख पर भी जानलेवा हमला करते हुए गोलीबारी किया गया था जिसमे प्रखंड प्रमुख बाल-बाल बचे थे। प्रखंड मुख्यालय पर लगातार घट रही घटनाओं को लेकर प्रखंड मुख्यालय के सभी कर्मी दहशत में जीने को मजबूर है, और अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है। घटना के सम्बंध में कर्मियों के द्वारा बताया गया कि सभी कर्मी अपने अपने टेबल पर अपने कार्यालय का कार्य कर रहे थे, इसी बीच उप मुखिया पति मंगरु सिंह के साथ चार-पांच की संख्या में आए हुए अज्ञात लोगों ने बगैर कुछ कहे व बगैर कुछ पूछे एक-एक कर्मियों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया, जो भी कर्मी बीच-बचाव करने गए उन सभी कर्मियों के साथ मारपीट किया गया। इसकी सूचना प्रखंड कर्मियों ने बीडीओ अमित प्रताप सिंह को मोबाइल पर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड मुख्यालय पर बीडीओ अमित प्रताप सिंह स्थानीय थाना के साथ पहुंचे। जहाँ स्थानीय प्रसाशन प्रखंड कर्मियों से घटना के बारे में जानकारी लिया और बदमाशो के द्वारा नष्ट किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का भी घूमकर जायजा लिया। प्रखंड कर्मियों का सार्वजनिक रूप से कहना है कि प्रखंड मुख्यालय पर लगातार मारपीट की घटनाएं घट रही है। लेकिन जिला के वरीय पदाधिकारी के द्वारा कोई भी उचित कदम नही उठाया जा रहा है।
इस संबंध में जब वीडियो अमित प्रताप सिंह से जानकारी ली गई तो उनके द्वारा बताया गया कि प्रखंड कार्यालय में हुई घटना की सारी वारदातें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषी लोगों पर उचित कानूनी कार्रवाई किया जाएगा चाहे दोषी लोग कोई भी हो