रिपोर्ट चारोंधाम मिश्रा दावथ रोहतास
दावथ(रोहतास)प्रखंड मुख्यालय पर स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में बड़े धूमधाम हर्षउल्लास के साथ भगवान श्री कृष्णा बाल गोपाल का बरही कार्यक्रम का आयोजन मंदिर पूजा कमेटी एवं ग्रामीणों के द्वारा किया गया। पुजारी वीरेंद्र उपाध्याय के द्वारा विधि विधान वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भगवान राम जानकी एवं बालकृष्ण का पूजा,अर्चना,आरती की गई।
मंदिर में सुबह से ही भक्तों की ताता लगी रही। श्री कृष्ण के जयकरो से पूरा गांव गूंज उठा बैंड बाजे के साथ भगवान बालकृष्ण को नगर भ्रमण कराया गया। भगवान बालकृष्ण की पालकी जिस रास्ते से गुजर रही थी गलियों में भक्तों खासकर के महिलाओं बच्चे बच्चिया भगवान बाल कृष्ण के एक झलक पाने के लिए खड़ी नजर आई।मंदिर के तरफ से भंडारा का भी आयोजन किया गया जो भी भक्त आए भगवान का पूजा अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण करके ही घर लौटे।
खास करके महिलाओं के द्वारा भगवान बालकृष्ण के बरही उत्सव पर पारंपरिक गीत भजन का भी आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए राम जानकी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी ग्रामीण भक्तों के सहयोग से बाल गोपाल भगवान कृष्ण के बरही महोत्सव मनाया गया। महोत्सव में मनोज सिंह,विनोद सिंह, भाजपा नेता, गोपाल सिंह गुड्डूतिवारी,अंजनी पाठक ,पुरंजय कुमार मिश्रा चारोंधाम मिश्रा(पत्रकार) गुड्डू सिंह (युवाभाजपा नेता) लोरी कुशवाहा, भोला कुशवाहा गुंडन सिंह, मकुनी कहार ,गुड्डू सर, श्री भगवान प्रसाद, पंचरत्न महतो, मनोज सिंह गांधी ,कृष्ण प्रसाद, सनोज लाल, बबन यादव, ननहक ठाकुर अंगद सिंह ,अभय सिंह, रामजी सिंह,ललन साह,जवाहर प्रसाद आदि उपस्थित रहे।