रिपोर्ट अक्षय कुमार आनंद बेतिया बिहार
मैनाटांड़: जाति आधारित गणना के विरोधी भाजपा का पोल खोलो अभियान के तहत रविवार की देर शाम पूर्व मंत्री सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद के नेतृत्व में जदयू00 कार्यकर्ताओं ने प्रखंड में मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया।मौके पर जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अहमद के अलावे जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा,दीपक पटेल,असलम खां हक्की, देवनारायण राम, संजय पटेल, अमरेश पटेल,फिरोज आलम,राजेश पटेल, बसंत कुमार,रंजन कुमार,औरेंज आलम, रामाकांत प्रसाद सहित सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता शामिल रहें।प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अहमद सहित कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रखंड मुख्यालय में भ्रमण कर
भाजपा भगाओ- देश बचाओ , देश का नेता कैसा हो - नीतीश कुमार जैसा हो , मोदी तरी मनमानी - नहीं चलेगी नहीं चलेगी , जातीय जनगणना का विरोध- बंद करो बंद करो , आरक्षण का विरोध - बंद करो बंद करो , महंगाई पर - रोक लगाओ रोक लगाओ , बिहार के साथ भेदभाव- बंद करो बंद करो , जानता है तैयार- 2024 में नीतीशे कुमार , सरकारी ऐजेंसियो का दुरुपयोग- बंद करो बंद करो , सरकारी संपत्तियों को बेचना - बंद करो बंद करो , जुड़ेगा भारत - जीतेगा इंडिया आदि नारे लगाये गयें। मौके पर पूर्व मंत्री श्री अहमद ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुये गरीब, किसान, रोजगार,पिछड़ा विरोधी बताया।साथ ही कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार केवल सत्ता के लिए जात धर्म की राजनीति करती है।देश के विकास के उसे कोई वास्ता नहीं है।इसका जबाब बिहार सहित देश की जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में देगी।