रिपोर्ट अक्षय कुमार आनंद बेतिया बिहार
मैनाटांड़: नमस्ते हम थाने से आये है कहीं कोई समस्या तो नहीं न है। अपलोग निःसंकोच बताइये।उसका निपटारा पुलिस करेगी।ऐसा ही संवाद पुलिस कप्तान के निर्देश पर पुलिस गांव गांव जाकर लोगों से संवाद कर रहीं हैं।आम जनता से संवाद कर बेहतर संबंध बनाने के लिए पुलिस लोगों से खुलकर बातचीत कर रही है। मैनाटांड़ थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा,दरोगा सौरभ कुमार,दरोगा जयभगवान कुमार,जमादार परवेज आलम सहित अन्य पुलिस अधिकारी व जवान सीमावर्ती भलुवहिया, सेमरवारी, बसंतपुर, बभनौली आदि गांवों के गलियारों में जाकर लोगों से मिलकर संवाद बनाया। संवाद के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों की समस्यायों को जाना। मैनाटांड़ थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद की जरूरत है। लोगों में पुलिस के प्रति नकारात्मक सोच रहता है। अविश्वास के चलते लोग शिकायतें करने से भी कतराते हैं। इसलिए लोगों से संवाद कर पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ाया जा रहा है। लोगों से कहा जा रहा है कि आप लोग निडर होकर अपनी शिकायतें लेकर थाने में पहुंचे और किसी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को देने से डरें भी नहीं। इसके के लिए आपसी तालमेल बढ़ाना होगा। थानाध्यक्ष ने पुलिस और आम लोगों में तालमेल बेहतर बनाने पर बल दिया। लोगों को आश्वस्त कि पुलिस बेहतर संवाद बनाने के लिए प्रयासरत है। पुलिस के द्वारा लोगों से संवाद बनाने की कवायद जारी रहेगी। पुलिस के इस सकारात्मक सोच व कार्य को देख कर लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। प्रबुद्ध लोगों ने पुलिस के इस जन संवाद कार्यक्रम को सराहा है। वहीं पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस अंचल के सभी थानों के पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा जन संवाद बनाने की कार्यक्रम चलाया जा रहा है।इसका अच्छा परिणाम भी देखने को मिल रहा है।