गया: पूर्व मंत्री सह गया नगर डॉ प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। मा० विधायक ने पितृपक्ष मेला महासंगम 2023 के शुभ अवसर पर तीर्थयात्री भाई बहनों के आवागमन के सुविधा के लिए वार्ड नं 40 अंतर्गत विष्णुपद मंदिर देव घाट के निकट नाला एवं सड़क निर्माण कार्य का उदघाटन 700000 के लागत से हुआ।
वार्ड नं 32 चाणक्यपुरी MIG कॉलोनी में पथ निर्माण कार्य का उदघाटन 9,99000 के लागत से हुआ।
वार्ड नं 30 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मेन रोड में नाला पर ढक्कन का मरम्मती कार्य का उदघाटन 72000 के लागत से हुआ।
इस मौके पर स्थानीय निवासियों ने बताया की यहां नाली,गली, के निर्माण से लोगों को अत्यधिक सुविधा मिल रही है।एवं पितृपक्ष में आए हुए यात्री, पिंडदानियों को भी लाभ मिल रहा है।पहले हमारे मोहल्लों में चार पहिए व तीन पहिए वाहन नहीं आ पाते थे।अब मा० के सहयोग से आकस्मिक समय में वाहन के जरिए मरीजों को आने जाने में सुविधा मिल रही है।
मौके पर मौजूद गौतम कुशवाहा, प्रेम सागर, मनोज चंद्रवंशी, सुरेंद्र यादव, निर्मला जी, अशोक गुप्ता, हरी यादव,(वार्ड पार्षद)राजीव सिन्हा, टिंकू गोस्वामी, विनोद पासवान, करुणा निधि, अमित कार्तिके, अनुज मालाकार, देवानंद पासवान, धीरू जी, अजय सिन्हा, दीनानाथ प्रसाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।