जमुई के नए जिला अधिकारी राकेश कुमार ने किया अंचल कार्यालय सहित कई कार्यों का निरीक्षण


जमुई जिला ब्यूरो वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

 दिनांक 05.10.2023 को जिला पदाधिकारी जमुई राकेश कुमार भा०प्र०से० के द्वारा जमुई जिले के बरहट प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।

                ऊर्जा से भरपूर जिला पदाधिकारी जमुई राकेश कुमार भा०प्र०से० के द्वारा बरहट के प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का जायजा लिया गया एवं सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ससमय कार्यालय पहुंचने एवं पारदर्शिता के साथ कार्य संपादित करने का निर्देश दिया गया।

                 जिलाधिकारी महोदय के द्वारा सभी उपस्थित कर्मियों एवं पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे अपने कार्य स्थल पर ससमय पहुंचे एवं आम जनों का लोक कल्याणकारी संबंधी कार्यों का निष्पादन मनोयोग एवं पारदर्शिता के साथ करें।

                     जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा अस्पताल पहुंच कर स्वास्थ्य व्यवस्था का निरीक्षण किया गया एवं ड्यूटी से अनुपस्थित आयुष चिकित्सक का वेतन काटने का निर्देश दिया गया।

            जिला पदाधिकारी जमुई के द्वारा चिकित्सकों की उपस्थिति की जांच की गई।

          उनके द्वारा मौके पर उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरहट को अस्पताल परिसर की साफ-सफाई कराने सहित कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।

             निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी जमुई के ओ एस डी स्वतंत्र कुमार सुमन सहित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Type you comments here!

Previous Post Next Post