चार दिवसीय दशहरा मेला शुरू, वैदिक मंत्रोच्चार व मां के जयकारे के साथ खुला पट


रिपोर्ट चारोंधाम मिश्रा दावथ रोहतास 

दावथ (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र में पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा के प्रतिमाओं का पट वैदिक मंत्रोच्चार व मां के जयकारे के साथ खोला गया। इसके साथ ही चार दिवसीय दशहरा मेला भी शुरू हो गया है। पहले ही दिन पंडालों में स्थापित शक्ति की देवी की प्रतिमाओं के दर्शन व पूजन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

जैसे जैसे शाम ढलती गई भीड़ बढ़ते जा रही थी। पूजा पंडालों के पास पुलिस के जवानों के साथ ही पूजा समिति के सदस्यों लगे हैं। देर रात तक श्रद्धालु पूजा पंडालों में दर्शन कर मेला का लुफ्त उठाते रहे।

दशहरा मेला को ले पुलिस प्रशासन भी काफी मुस्तैद था। पूजा समितियों के सदस्यों की मेहनत से पूरा प्रखंड जगमग हो गया है। मुख्य सड़कों के साथ ही गली मुहल्लों में भी लाईटिंग व डेकोरेशन किया गया है।


इसके अलावे पंडालों के आस पास आकर्षक डेकोरेशन से मनोहरता बढ़ गई है। पूजा समिति के सदस्यों द्वारा सजावट व राेशनी के साथ ही स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। वहीं दावथ का

 दुर्गा पूजा समिति का पंडाल सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है क्योंकि चंद्रयान 3 के जैसा पंडाल बना है। जिसमें मां की प्रतिमा स्थापित की गई है। आचार्य पंडित मनोरंजन तिवारी ने बताया की सप्तमी के दिन मां काल रात्रि की पूजा की जाती है। मां को इस दिन गुड एवं घी से बनी वस्तुओं का भोग लगाना चाहिए।

Post a Comment

Type you comments here!

Previous Post Next Post