रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट
नोखा। प्रखंड क्षेत्र के हथिनी पंचायत में स्वच्छता हीं सेवा कार्यक्रम के सफल आयोजन पर पंचायत के मुखिया दयानंद सिंह को जिलाधिकारी नवीन कुमार ने मोमेंटो और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया! गांधी जयंती के अवसर पर जिला जल एवं स्वच्छ समिति रोहतास द्वारा सासाराम में आयोजित शुभारंभ सह सम्मान समारोह में हथिनी पंचायत के मुखिया दयानंद सिंह को जिलाधिकारी नवीन कुमार ने मोमेंटो और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इस सम्मान से पूरे पंचायत के लोगों में हर्ष व्याप्त है। लोगों ने मुखिया और सभी पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई दी है।