नोखा: दुर्गा पूजा को शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मानने को लेकर सीओ और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च


रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट
 

नोखा ( रोहतास) नोखा थाना क्षेत्र के दुर्गा पूजा को शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मानने को लेकर सीओ सुमन कुमार और थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों और जवानों ने फ्लैग मार्च किया। सीओ ने बताया कि दुर्गा पूजा को शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मानने को लेकर फ्लैग मार्च किया गया।

पर्व को आपसी सहमति और उत्साह पूर्ण रूप से मानने की अपील किया गया। साथ ही सभी को बताया गया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सब की सहभागिता जरूरी है। इस दौरान पुलिस प्रशासन आपके हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। असमाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित करें और हमे इस की सूचना तुरंत दे। ऐसे लोगों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किया जायेगा। इस दौरान सीओ सुमन कुमार थानाध्यक्ष उमेश कुमार , एसआई रामवृक्ष कुमार सतेंद्र पासवान के साथ ही काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और महिला और पुरुष बल के जवान थे।

Post a Comment

Type you comments here!

Previous Post Next Post