अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान महासभा का छठा आंचल सम्मेलन हुआ संपन्न


रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

दिनांक 5 अक्टूबर 2023 को अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा का छठा अंचल सम्मेलन नोखा के ग्राम पचपोखरी में घुरहू कहार उर्फ तूफान सभागार भवन में किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता राम सकल पासवान के द्वारा किया गया। अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान के सचिव कामरेड प्रवीण चौधरी ने राजनीतिक और सांगठनिक रिपोर्ट के बारे में बताया और जिला की राजनीतिक परिस्थितियों के ऊपर प्रकाश डाला। सम्मेलन का उद्घाटन अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा के प्रांतीय सचिव कामरेड अशोक बैठा ने किया,उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश की स्थिति काफी गंभीर है देश की वर्तमान सरकार किसानों का घोर विरोधी है। रोहतास जिला का नोखा अंचल सामंती दमन के लिए पर्याय रहा है। सामंतो द्वारा हमारे अनेक जन प्रिय किसान नेता की हत्या की गई है। इसके बावजूद भी किसान आंदोलन क्षेत्र में काफी बड़ा है। सम्मेलन में नया अंचल कमेटी का गठन किया गया, 11 सदस्य कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया गया। सर्व सहमति से अध्यक्ष पद के लिए कमलेश पासवान, उपाध्यक्ष बबन राम, सचिव प्रवीण चौधरी, उप सचिव राम सकल पासवान,कोषाध्यक्ष बुटन चंद्रवंशी तथा सदस्य के लिए दसई जी बिजेंद्र राम,कामेश्वर राम,दीनानाथ राम,लालू पासवान को चुना गया सम्मेलन में अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा का जिला सचिव सुरेंद्र पासवान जिला अध्यक्ष नथुनी राम राजेश कुमार साह राधेश्याम चंद्रवंशी विनोद राम सुभाष सिंह यादव मुख्य रूप से शामिल थे।

Post a Comment

Type you comments here!

Previous Post Next Post