नोखा नगर परिषद ने मैराथन दौड़ किया आयोजित


रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

नोखा नगर परिषद में महत्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के शुभ अवसर पर मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित किया गया।जो नासरीगंज मोड़ से नोखा नगर परिषद कार्यालय तक था। इस मैराथन दौड़ में कुल लगभग 300 प्रयभागिवो ने भाग लिया।इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह के साढ़े पांच बजे कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार सभापति राधेश्याम सिंह उपसभापति धनजी सिंह के द्वारा संजुक्त रूप से गुब्बारे उड़कर किया गया।इस प्रतियोगिता में एक से लेकर दस नंबर तक का पुरस्कार छात्र छात्राओं को दिया गया।जिसमे प्रथम पुरस्कार पाने वाले छात्र सर्वजीत कुमार ,दूसरे नंबर पर प्रिंस राज,तीसरे पर धनजीत कुमार चौथे पर मनु कुमार,पांचवे पर रोहित कुमार,छठे पर सुभाष कुमार,अमित कुमार,विष्णु कुमार, ओम प्रकाश,ऋषि राज और छात्रवो में क्रमश गुड़िया कुमारी,छोटी कुमारी, दिव्या कुमारी,संजू कुमारी,प्रियंका कुमारी,सुभद्रा कुमारी, अनु कुमारी,खुशी कुमारी,छोटी कुमारी,सिद्धि कुमारी,ने क्रमवार पुरस्कार जीता।बाकी छात्र छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम उपस्थित पूर्व उपसभापति राजेंद्र सिंह राजद के नोखा नगर अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता उर्फ भोला जी वार्ड पार्षद मनोज कुमार ,सुनीता गुप्ता, राम एकबाल राम, सुदामा सिंह भीम सिंह तेजनारायण सिंह ,प्रमोद शर्मा, वार्ड प्रतिनिधि आफताब आलम, लखन कुमार नशीम अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Type you comments here!

Previous Post Next Post