रिपोर्ट चारोंधाम मिश्रा दावथ (रोहतास)प्रखंड के जमसोना गांव निवासी विनय चौधरी उर्फ मुन्ना चौधरी के निधन पर मातमपुर्सी में शुक्रवार को भाजपा के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पहुंचे। वे सर्वप्रथम उनके परिवार के सदस्यों से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना तथा इस दुख: की घड़ी में परिजनों का ढ़ांढ़स बंधाया। उनके पुत्र से विचार विमर्श करते हुए कहा कि जमसोना गांव निवासी मुन्ना चौधरी हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलने की नसीहत लोगों को देते रहें। सामाजिक कार्यों में बढ़- चढ़ कर हिस्सा लेते थे। गरीबों की सेवा करने में हमेशा आगे रहते थे।
आज उनके जाने की कमी हम सभी समाज के लोगों को खल रही है।
भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि इनके श्राद्ध कर्म में भी मैं अवश्य आऊंगा।
मौके पर दावथ भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, सेमरी पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह,महा मंत्री ठुनमुन सिंह, युवा भाजपा नेता गुड्डू सिंह ,सहित कई भाजपा के कार्यकर्ता व ग्रामीण जनता उपस्थित रहे।