रिपोर्ट चारोंधाम मिश्रा (रोहतास)
दावथ ठाकुरबाडी पंच मंदिर एवं श्री राम जानकी मंदिर दावथ में अन्नकूट पर्व धूमधाम से मनाया गया।
. इस मौके पर भगवान विष्णु की विशेष पूजा अर्चना के साथ उन्हें 56 भोग लगाए गए।
इस मौके पर भगवान के दर्शन करने और प्रसाद लेने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालू शामिल हुए। पंच मंदिर के न्यासी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि अनकूट के दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा अर्चना की जाती है ।साथ ही सैकड़ो की संख्या में भक्त यहां पहुंचकर भगवान का दर्शन पूजन कर प्रसाद ग्रहण करते हैं।
मालूम हो कि गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पर्व के नाम से भी जाना जाता है। दीपावली के अगले दिन मनाए जाने वाले इस त्योहार की विशेष छटा ब्रज में देखने को खूब मिलती है। गोवर्धन पूजा में गोधन यानी गायों की पूजा की जाती है। देवी लक्ष्मी जिस प्रकार सुख समृद्धि प्रदान करती हैं।ठीक उसी प्रकार गौ माता भी अपने दूध से स्वास्थ्य रूपी धन प्रदान करती हैं।
मौके पर मंदिर के पुजारी शशिकांत मिश्रा, भोलानाथ मिश्र,गौरी शंकर मिश्रा, संजय कुमार मिश्रा,मृत्युंजय कुमार मिश्रा, चारों धाम मिश्रा, पीके मिश्रा, हीरालाल मिश्रा, सहित कई लोग उपस्थित थे।