रिपोर्ट चारोंधाम मिश्रा दावथ (रोहतास)
प्रखंड क्षेत्र के देवगना ग्राम में श्री कृष्ण मंदिर प्रांगण में कृष्णमूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को अग्नि प्रवेश के साथ यज्ञ मंडप की परिक्रमा शुरू हुई। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर अपने आस्था का परिचय दिया। यज्ञाचार्य राहुल मिश्रा, सुनील पांडेय,विनोद पांडेय जगनारायण पांडेय,पिंटू मिश्रा, की देखरेख में पूरे विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इस यज्ञ में लक्ष्मण सिंह ,अजय कुमार सिंह, विजेंद्र सिंह ,दिलीप सिंह, विनोद कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह ,बृजनंदन सिंह ,विंध्याचल सिंह ,विनोद कुमार, मुख्य यजमान है। महायज्ञ के दूसरे दिन समस्त वेदियों का पूजन, एवं पाठ प्रारंभ हुआ।
इसके बाद अग्नि मंथन, हवन, मूर्तियों का पुष्पाधिवास, मिष्ठानधिवास, फलाधिवास सहित कई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। आरती व पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। यज्ञ करा रहे राष्ट्रीय कथावाचक विनोद व्यास जी महाराज ने बताया कि 13 नवंबर को मूर्ति का प्राण-प्रतिष्ठा सहित कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इसके बाद 16 नवम्बर को हवन, पुर्नाहुति एवं भव्य भंडारा के साथ महायज्ञ का समापन होगा।इस मौके पर अखिलेश कुमार, विकास कुमार, विक्की कुमार, विंध्याचल कुमार ,शिव शंकर कुमार सिंह,विवेक कुमार सिंह ,विनोद कुमार सिंह, विपिन मोहन सिंह,कैलाश कुमार सिंह संजय कुमार सिंह, उपस्थित थे।