डेढ़गांव पैक्स द्वारा धान अधिप्राप्ति के केंद्र का हुआ उद्घाटन


दो किसानों से 50 क्विंटल धान खरीदा गया।
 

रिपोर्ट चारोंधाम मिश्रा दावथ रोहतास बिहार 

दावथ (रोहतास) दावथ प्रखंड क्षेत्र के डेढ़गांव पैक्स गोदाम पर गुरूवार को धन अधिप्राप्ति वर्ष 2023 --24 ,क्रय केंद्र का उद्घाटन बीडीओ कुमार अश्वनी, सीओ नवलकांत ने द्वारा किया गया।प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में धान खरीदारी के तहत् गुरुवार से डेढ़गांव पैक्स केन्द्र द्वारा धान खरीदारी कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान दो किसानों से 50 किवंटल धान की खरीदारी की गई ।आगे बताया राज्य सरकार द्वारा निर्धारित समान्य धान खरीदारी सामान्य मूल्य 2183 रूपये प्रति किवंटल और ग्रेड ए धान का मूल्य 2203 प्रति किवंटल के साथ ही बैग का मूल्य 25 रूपये निर्धारित किया गया है। आगे बताया कि किसान अपने धान को 17 प्रतिशत नमी तक सुखा कर साफ सुथरा कर पैक्स गोदाम में ले जाए। जबकि धान वजन होने बाद, अपने वजन का पावती रसीद प्राप्त कर लें और उसके बाद सभी कागजी कार्यवाही करते ही 24 घंटे में राशि किसानो के खाते में भेज दिया जायेगा। मौके पर बीपीआरओ काशीनाथ सिंह, पैक्स अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह, पूर्व मुखिया शिव मूर्ती सिंह, पूर्व उप प्रखंड प्रमुख मो सलीम, सरपंच पति संजय सिंह, अरविन्द कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह,सहित कई किसान उपस्थित थे।

Post a Comment

Type you comments here!

Previous Post Next Post